Friday, 24 July 2015

जिस्मफरोशी की गिरफ्त में राजधानी


इन्टरवल एक्सप्रेस
लखनऊ। शहर में सेक्स का कारोबार दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। शहर की मशहूर सेक्स रैकेट संचालिका सायरा की हत्या के बाद इस धंधे में लिप्त लोगो में आगे बढ़ने की होड़ मच गई है। अब तक जो सायरा के विरोधी थे और उसकी पहुंच के चलते अपने धंधे में आगे नहीं बढ़ पा रहे थे वो जिस्मफरोशी का धंधा करने वाले  उसकी हत्या के बाद इस धंधे में अपना अधिपत्य जमाने में लगे हुए है। माौजूदा समय में राजधानी के गली चौराहों से लेकर अपार्टमेंट और पार्लर के अंदर ये जिस्म फरोशी का धंधा खूब फल फूल रहा है। शहर में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का चलन काफी बढ़ गया है। २प्रदेश की राजधानी जिस्मफरोशी का अडडा बनती जा रही है।  पिछल्ले साल भर  में सेक्स रैकेट पकडे जाने की घटनाओं को देखते हुए ये बात सच प्रतीत होती है।
सफेदपोशो का रहता है हाथ
अब तक जितने भी  हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट पकडे गये है उनमें सफेदपोशो की संलिप्ता की बात सामने आई है मगर मामला खादीधारियों से जुड़ा होने के कारण दबा दिया जाता है सायरा का मामला हो या गोमती नगर एक्सटेंशन का सभी  में सफेदपोशो का नाम सामने आता हुआ दिखाई दिया है। अ•ाी हाल में ही कानपुर में एक सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ जो एक नामी पार्टी के नेता के घर पर ही चल रहा था।



पुलिस का संरक्षण प्राप्त

शहर में जितने •ाी हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट चल रहे है लग•ाग स•ाी को पुलिस का संरक्षण प्राप्त होता है। जिसके एवज में पुलिस को महीने के हिसाव से पैसा दिया जाता है। बिना पुलिस के संरक्षण के इतने बड़े स्तर पर जिस्मफरोशी का धंधा चलना आश्चर्यजनक लगता है। जब क•ाी ऊपर से दबाव पड़ता है तो पुलिस छोटे स्तर पर काम करने वाले जिस्मफरोशियों को पकड़ कर वाहवाही लूट लेती है। जब बड़े स्तर पर चलने वाले हाई प्रोफाइल जिस्म के कारोबारियों को वो छुती तक नही है।

वाटÞस अप बना आसान जरिया
वाटस अप जिस्मफरोशी का धंधा करने वालों के लिए सबसे आसान जरिया बना हुआ है। वाटस अप के जरिये ग्राहको को लडकियों के फोटो •ोज दिये जाते है फिर ग्राहक उनमें से एक लडकी का फोटो वापस •ोजकर अपनी पंसद बताता है जिसके बाद समय और जगह ग्राहक को बता दी जाती है। इस तरह सर्विलांस पर फोन टेप होने का खतरा •ाी नहीं रहता और काम •ाी हो जाता है।

फेसबुक पर भी  सक्रिय
हाई प्रोफाइल जिस्म फरोशी के धंधा •ाी अब हाई टेक हो गया है इंटरनेट और फेसबुक पर •ाी सेक्स का कारोबार बड़ा फल फूल रहा है। फेसबुक पर पेज बनाकर या अलग अलग नाम की आईडी बनाकर नैट पर सक्रिय लोगों में अपने ग्राहक को तलाश करते है। इसमें पकडे जाने का खतरा •ाी कम रहता है। पैसे का लेन देन •ाी एकाउंट के जरिये हो जाता है या क्रेडिट कार्ड •ाी इस्तेमाल किया जाता है।

विदेशी लडकिया है डिमांड में
शहर के अंदर चल रहे हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट में इंडियन लडकियों के साथ विदेशी लडकियों की •ाी डिमांड बढ़ गई है। विदेशी लडकियों की सप्लाई डिमांड आने पर की जाती है जिसके लिए सेक्स रैकेट संचालक ग्राहक से मोटी रकम वसूल करते है। अ•ाी हाल में ही गोमती नगर में पकड़ा गया हाई प्रोफाइल सेक्स रेकेट में विदेशी लडकिया •ाी पाई गई थी जिसमें राशियन लडकियों की संख्या ज्सादा थी। इसके अतिरिक्त शहर में पढ़ने आने वाली लडकियां •ाी पैसे के चक्कर में इस धंधे में स्वत: ही शामिल हो रही है।

शहर के ये इलाके बने अडडा
हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट चलाने वालों के लिए गोमती नगर और इंदिरा नगर का इलाका सबसे पंसदीदा है यहां पर रहने वाले लोग •ाी हाई प्रोफाइल के है इसके अलावा यहां पर अपार्टमेंट में रहने वाले लोग एक दूसरे से ज्यादा मतलब •ाी नहीं रखते जिसकी वजह से इनको किसी प्रकार का विरोध •ाी नहीं झेलना पड़ता है। शहर के प्रमुख चौराहो पर शाम होते ही कालगर्ल्स का जमावड़ा लग जाता है। इन चौराहो में जीपीओ, नाका, चारबाग , कैसरबाग, रायल होटल, पालीटेक्नि प्रमुख है जबकि इलाको में मड़ियाव, पहाड़पुर, गोमती नगर आदि है। अपार्टमेंट कल्चर के चलते •ाी ये धंध फल फूल रहा है।
शहर में पकड़े गये हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट
केस नंबर 1  जनवरी माह में गोमती नगर के एक अपार्टमेंट में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट पकड़ा गया था ये अपार्टमेंट इलाहाबाद डेवलपमेंट आथरिटी के वीसी का था जो किराये पर उठा हुआ था। पुलिस की छापेमारी में तीन कॉलगर्ल्स, सैक्स रैकेट का संचालक प्रॉपर्टी डीलर, बसपा नेता एनपी सिंह, आईएमआरटी कॉलेज के प्रोफेसर अनुराग सिंह, उनका ड्राइवर •ाूपेंद्र और रैकेट में शामिल अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था।

केस नंबर दो :::: दो दिन पहले ही पुलिस ने चिनहट के शिवपुरी कालोनी के एक किराए के मकान से संचालिका समेत तीन लड़कियों और उसके तीन ग्राहकों को गिरफ्तार किया है। बाराबंकी में तैनात सिपाही के घर को किराए पर लेकर रैकेट की संचालिका मधु उर्फ सरिता श्रीवास्तव यह धंधा चला रही थी और जहां बाराबंकी व शहर  के तमाम बड़ें लोगो का आना जाना था। पुलिस ने संचालिका समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

केस नंबर तीन::::::  पिछल्ले साल राजधानी के सबसे पॉश इलाके हजरतगंज में लीला के सामने •ाी एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट पकड़ा गया था जो एक गलैक्सी ब्यूटी पार्लर में चल रहा था।
#सेक्स रेकेट #राजधानी #हाई प्रोफाइल #sex recket #lucknow #sex hub

No comments:

Post a Comment