दिल्ली में आम आदमी पार्टी की जीत से भाजपा विरोधियों में खुशी की लहर
मोहम्मद फाजिल
लखनऊ। गुजरात विधान सभा से शुरू हुई मोदी लहर ने राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर के साथ अन्य राज्यों में ऐतिहासिक जीत का परचम लहराया। वहीं, दिल्ली के चुनाव में औंधे मुंह गिर गई। एक तरफ जहां जम्मू-कश्मीर और महाराष्ट्र में जीत का इतिहास रचा वहीं, दिल्ली की जनता ने मोदी लहर को सिरे से नकार दिया। जनता ने आम आदमी पार्टी को पूर्ण बहुमत देते हुए भजपा और कांग्रेस को ऐतिहासिक हार का सादमा दे दिया।
लोकसभा चुनाव में किया था आह्वान
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद आम आदमी पार्टी में तो खुशी की लहर है, साथ ही ‘सबका’ (सपा,बसपा,कांग्रेस) में भी मोदी लहर के थम जाने की खुशी साफ देखी जा सकती है। लोकसभा चुनाव में मोदी ने जनता से सबका को हराने का आह्वान किया था। आप की जीत ने भाजपा विरोधी पार्टियों को भी बोलने का मौका दे दिया है। दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों में आम आदमी पार्टी को 67 सीटें मिली हैं, जिसके दम पर आप सबसे बड़े दल के तौर पर उभार कर सामने आई है।
दिल्ली चुनाव जीतना भाजपा के लिए नाक का सवाल था क्योंकि इसके बाद 2015 में बिहार और 2017 में उत्तर प्रदेश में विधान सभा का चुनाव होना है। ये दोनों वो राज्य हैं, जिनके दम पर भ जपा को केंद्र की सत्ता हासिल हुई थी। दिल्ली में हार का असर इन राज्यों में होने वाले विधान सभा चुनावों पर भी पड़ सकता है, क्योंकि भा जपा अब तक केवल मोदी मैजिक के नाम पर ही चुनाव लड़ रही थी।
उत्तर प्रदेश की राजनीति पर असर
2014 के लोकसभा चुनाव में भा जपा ने यूपी की 80 लोकसभा सीटों में से 71 सीटों पर जीत दर्ज कर प्रदेश में सपा, बसपा और कांग्रेस जैसी पार्टियों की नींद खराब कर दी थी। भा जपा इसी मोदी मौजिक यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी चलने की उम्मीद कर रही थी, लेकिन दिल्ली चुनाव के नतीजों के बाद भा जपा आला कामान को मोदी का खुमार उतारकर आत्ममंथन जरूरत है। मौजूदा समय में सत्तासीन सपा और प्रदेश के दूसरे सबसे बड़े दल बसपा को इस चुनावी नतीजों से प्रदेश में मोदी लहर के खत्म होने की उम्मीद भी नजर आने लगी है। दिल्ली में आप की जीत से इन पार्टियों में एक नई आस जगी हैै कि प्रदेश में भी मोदी लहर का असर धूमिल होता जा रहा है।
वर्जन-
दिल्ली की जनता ने •भ्रष्टाचार, महंगाई व झूठ बोलने वालों को नकार कर संघर्ष और ईमानदारी में विश्वास रखते हुये नया इतिहास रचा है। आम आदमी पार्टी की इतनी बड़ी जीत से साबित होता है कि दिल्ली की जनता ने झूठे, फरेबियों तथा बड़ी-बड़ी बातें करके जनता को वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करने वालोें को दरकिनार कर दिया है इस हार से मोदी का जादू चलने की जो अफवाह बनी थी उस पर जनता ने पूर्ण विराम लगा दिया है। इसके लिए दिल्ली की जनता बधाई के पात्र है।
-मुन्ना सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष, रालोद
2..
मोदी टीम ने कुछ महीने पहले स्वच्छ भारत अ•िायान चलाया था जिसमें उन्होंने झाड़ू पकड़ी थी। इस तरह मोदी जी ने आम आदमी पार्टी का खुद प्रचार किया और जनता ने उसे स्वीकार करते हुए दिल्ली से भा जपा को ही साफ कर दिया।
-नावेद सिद्दीकी, सपा नेता व पूर्व राज्यमंत्री
3...
भाजपा ने लोगों को झूठ बोलकर और उनको धोखे में रखकर केंद्र में सरकार बनाई थी। सरकार के नौ महीने में ही जनता अपने आपको ठगा सा महसूस कर रही थी, जिसका जवाब उसने दिल्ली चुनाव में दे दिया। इस हार की जिम्मेदारी भा जपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की है क्योंकि उन्होंने प्रदेश स्तर के नेताओं को हटाकर दिल्ली चुनाव की कमान खुद संभाली थी। इस हार की जिम्मेदार लेते हुए उनको इस्तीफा दे देना चाहिए जिस तरीके से दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया है।
-जीशान हैदर, कांग्रेस नेता
4..
भ जपा जो दावा मोदी लहर का दावा कर रही थी असल में वो थी ही नहीं। इसका जवाब दिल्ली की जनता ने बखूबी दे दिया है। उत्तर प्रदेश में मोदी लहर तो क•ाी नहीं थी। इस बार के विधान स•ाा चुनाव में बसपा की सरकार फिर से आयेगी।
-नकुल दुबे, बसपा नेता व पूर्व मंत्री
5..
हम दिल्ली की जनता का फैसला स्वीकार करते हैं। आम आदमी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला है अब वो चुनाव में किये वादे पूरे करे और जनहित में कार्य करे। जो लोग आम आदमी पार्टी की जीत पर खुश हैं वो उधार के सिंदूर से श्रृंगार कर रहे हैं।
-मनीष शुक्ला, प्रवक्ता, भाजपा

No comments:
Post a Comment